Tuesday, September 20, 2016

Biography of Baba Sahab Amte in Hindi - बाबा साहब आमटे पर निबंध



Read about biography of Baba Sahab Amte for educational. Here given some lines about Baba Sahab Mate life history.
बाबा साहब आमटे का जीवन परिचय हिंदी मे दिया जा रहा हैं।

बाबा साहब आमटे पर निबंध

बाबा साहब आमटे का पूरा नाम डा.मुरलीधर देवी आमटे था।इनका जन्म 26 दिसंबर 1914 को महाराष्ट्र मे स्थित वर्धा जिले मे स्थित हिंगणघाट गाँव मे हुआ था। इनके पिता देवीदास हरबाजी आमटे शासकीय सेवा मे लेखपाल थे। बाबा आमटे का बचपन बहुत ठाठ-बाठ मे बीता। इन्होंने एम. ए. ,एल. एल. बी. तक की पढाई की ।इनकी पढाई क्रिसिचयन मिशन स्कूल नागपुर विश्वविद्यालय मे कानून की पढाई की।
इन्होने अपने वकालत के अनुभव से कानूनात्मक दृष्टि से दलितों ,शोषितों के हित मे बदलाव लाने के लिए अथक परिश्रम किया। इन्होंने कोलकाता मे वकालत औऱ कुष्ठ रोगियों की सेवा करने का विशेष प्रशिक्षण प्राप्त कर आनंदवन आश्रम की स्थापना की। महात्मा गाँधी औऱ विनोबा भावे से प्रभावित बाबा आमटे ने सारे भारत मे भ्रमण किया औऱ देश के गांवों मे अभावों मे जीने वाले लोगों की असली समस्याओं को समझने की कोशिश की।
सन् 1985 मे बाबा साहब आमटे ने कश्मीर से कन्याकुमारी तक भारत जोडो आन्दोलन भी चलाया गया भारत सरकार ने 1971मे इन्हें पदमश्री से सम्मानित किया गया।एशिया का नोबेल पुरस्कार कहे जाने वाले रेमन मैगसेसे से 1985 मे अलंकृत किया गया।1988 में संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार सम्मान दिया गया।
दो देशों के आपसी संघर्ष का शांतिपूर्ण समाधान निकालने मे सिद्धहस्त होने के कारण इन्हे भारत के शांति दूत के रूप मे विदेश भेजा जाता था।
ये 83 वर्ष की आयु तक निरन्तर सेवा करते हुए 9 फरवरी 2008 मे स्वर्गवासी हो.गए।