Eassy on Dr. C. V. Raman in hindi - डा. सी. वी रमन पर निबंध
Read about the eassy on Dr. C V Raman. Here given some line on Dr. C V Raman for educational purpose. डा. सी वी के जीवन पर संक्षिप्त निबंध हिंदी मे दिया जा रहा है। चंद्रशेखर वेंकट रमन का जन्म 7 नवंबर,1888 को तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली के एक छोटे से गांव थिरुवनैक्कवल मे हुआ था।इनकी माता का नाम पार्वती अम्मल औऱ इनके पिता का नाम आर.चन्द्रशेखर अय्यर था। इनके पिता गणित एवं विज्ञान के अध्यापक थे।इनके व्यक्तिव पर इनके पिता की अमिट छाप दिखाई देती है। बचपन मे इन्होंने श्रीमान आयंगर से अंग्रेजी सीखी। 11वर्ष की उम्र मे ही इन्होंने दसवीं की परीक्षा पास कर ली। सन् 1901 मे अवर स्नातक की परीक्षा पास की।ये असाधारण प्रतिभा के धनी थे।कम उम्र मे ही इन्होंने अपनी शिक्षा पूरी कर ली। रमन का जीवन सादगी एंव सरलता से परिपूर्ण था।इनकी पत्नी का नाम लोकसुंदरी था। सन् 1906 मे रमन ने एम.एससी.की परीक्षा उत्तीर्ण की।इसके पश्चात इन्हें वित्त विभाग मे लेखाकार की नौकरी प्राप्त हुई।किन्तु रमन सरकारी सेवा करते रहने से संतुष्ट नहीं थे।वे तो विज्ञान के क्षेत्र मे परचम लहराना चाहते थे। सन् 1922 मे रमन ने ' प्र...