Tuesday, September 20, 2016
Biography of Dr.Rajendra Prasad in Hindi - डा. राजेंद्र प्रसाद पर निबंध
Read about some line on Dr. Rajendra Prasad biography in hindi for educational purpose. Given here a short note about Rajendra Prasad par nibandh in hindi.
डा. राजेंद्र प्रसाद की जीवन परिचय व निबंध हिंदी मे दिया गया हैं।
Biography of Dr. Rajendra Prasad
डा. राजेंद्र प्रसाद हमारे स्वतंत्र भारत के प्रथम राष्ट्रपति थे।
इनका जन्म 3 दिसंबर 1884 ई. मे बिहार प्रान्त के छपरा जिले मे जीरादेई नामक गाँव मे हुआ था। इनकी माता का नाम कमलेश्वरी देवी औऱ इनके पिता का नाम महादेव सहाय था। बारह वर्ष की आयु मे राजवंशी देवी के साथ इनका विवाह हुआ।
ये सभी भाई -बहनों मे सबसे छोटे थे। पाँच वर्ष की आयु मे राजेन्द्र प्रसाद को उनके समुदाय की परम्परा के अनुसार एक मौलवी के सुपुर्द कर दिया गया।जिसने उन्हें फारसी सिखाई।वे विद्यार्थी काल मे सदैव प्रथम आते थे।
ये गाँधी जी से बहुत प्रभावित थे। गाँधी जी के सम्पर्क मे आने के बाद ये स्वतंत्रता सग्रांम मे कूद पडे।इन्होने असहयोग आन्दोलन मे भाग लिया।इन्हे भारतीय राष्ट्रीय काग्रेस के बम्बई अधिवेशन का अध्यक्ष चुना गया। ब्रिटिश शासन मे उन्हें कई बार जेल जाना पडा औऱ पुलिस की लाठियाँ भी खानी पडी।
स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद उन्हें राष्ट्रपति के सर्वोच्च आसान पर सुशोभित किया गया।इनका व्यक्तिव इतना सरल औऱ सादा था कि राष्ट्रपति भवन मे कोई भी
व्यक्ति जाकर उनसे मिल सकता था।1946 ई. मे इन्हें संविधान सभा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
28 फरवरी 1963 को इनका निधन हो गया। इन्हे मरणोपरान्त सर्वोच्च नागरिक सम्मान ' भारत रत्न ' से सम्मानित किया गया।