Sunday, September 4, 2016

Eassy on Dussehra or Vijayadasmi in Hindi - विजयदशमी, दशहरा पर निबंध

Read about some line on Dussehra festival essay in Hindi. Vijaya dashmi par nibandh for education purpose. Here given some knowledge about Dussehra or Vijayadasmi Festival in hindi. दशहरा पर निबंध या विजय दशमी पर निबंध की जानकारी नीचे हिंदी में हैं।


विजय दशमी का अर्थ:- विजय के उपलक्ष्य में मनाये जाने वाला उत्सव।

यह विजय की घटना आज से हजारों साल पहले त्रेता युग की हैं। आपने राम औऱ रावण के युद्ध की कहानी तो सुनी ही हैं। रामलीला भी देखी होगी। अश्विन शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि के दिन ही, मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान राम ने रावण का वध करके विजय प्राप्त की थी। बस तभी से इस दिन को विजयोत्सव के रूप में मनाते हैं। इसी उत्सव को'दशहरा' भी कहते हैं,क्योंकि इसी दिन दस मुख वाला राक्षस मारा गया था।

यह दिवस 'शस्त्र पूजन उत्सव' के रूप में भी मनाया जाता हैं। इस दिन क्षत्रिय औऱ वीर लोग अपने अस्त्र-शस्त्र की सफाई करके ,वीरता की देवी भगवती की उपासना की जाती हैं।

प्राचीन काल में महिषासुर नामक एक राक्षस के अत्याचारों से तीनों लोकों के प्राणी अत्यंत दुखी हो गए औऱ' त्राहिमाम् त्राहिमाम् ' की पुकार करने लगे। जब उनसे महिषासुर के अत्याचार नही सहन हो सके तो वे दौड़े-दौड़े ब्रह्मा जी के पास पहुँचे औऱ उनसे रक्षा के लिए प्रार्थना करने लगे । इस पर ब्रह्मा जी ने उनसे कहा वे सब लोग संगठित होकर एक प्रबल शक्ति का र्निमाण करें, उससे महिषासुर का वध होगा।अतः सभी देवताओ की प्रार्थना से माँ दुर्गा की सृष्टि हुई औऱ सभी ने उन्हे अपनी -अपनी शक्तियों से सुसज्जित किया।

भगवती दुर्गा ने वनराज सिंह को अपना वाहन बनाया औऱ महिषासुर से नौ दिन तक युद्ध करके उसका संहार किया। इस लिए अश्विन शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से लेकर नवमी तक नवरात्रि उत्सव मनाते हैं औऱ दशमी को विजयोत्सव मनाया जाता हैं।

इस उत्सव से हमें यह शिक्षा मिलती हैं कि 'अन्यायी औऱ अत्याचारी का संहार मिलजुल कर संगठित शक्ति से ही किया जा सकता हैं।