Read about some line on Lal Bahadur Sastri Essay in hindi. Lal Bahadur Sastri ka jivan parichay or nibandh for education. Here given some knowledge about Lal Bahadur Sastri in Hindi. लाल बहादुर शास्त्री पर निबंध व जीवन परिचय नीचे हिंदी मे दिया गया है।
श्री लाल बहादुर शास्त्री का जन्म 2 अक्टूबर1904 को वाराणसी के पास मुगलसराय में हुआ था।उनकी बाल्य अवस्था घोर निर्धनता औऱ कष्टों मे बीता।जब वह डेढ़ साल के थे तभी उनके पिता का देहांत हो गया था।
सोलह वर्ष की अवस्था में वे गाँधी जी के आह्रान पर स्कूल की पढाई छोड़ कर असहोग आन्दोलन में कूद पडे औऱ उन्हे गिरफ्तार कर लिया गया। तब से वे निरन्तर देश की आजादी के लिए अंग्रेज सरकार से लड़ते रहे।
वे बड़े विनम्र ,सत्यवादी ,ईमानदारी औऱ कर्मठ समाज सेवक थे।अतः स्वतंत्रता प्राप्ती के उपरांत केन्द्रीय मंत्री -मंडल में उन्हें रेल मंत्री का कार्यभार सौंपा गया।सन् 1957 में उन्हें गृहमंत्रालय सौंपा गया औऱ सन् 1964 में नेहरु जी के देहांत के बाद वे प्रधानमंत्री बने।
1965 में जब पाकिस्तान ने हमारे देश पर आक्रमण किया तब शास्त्री जी ने दृढता से उसका मुकाबला किया।यह उनके दृढ़ आत्म-विश्वास का ही परिणाम था कि पाकिस्तान की इस युद्ध में करारी हार हुई। पाकिस्तान. को पराजित करने के बाद ,शास्त्री जी को समझौता- वार्ता के लिए ताशकंद (रुस) में बुलाया गया। शास्त्री जी वहाँ गये औऱ वहीं ह्रदय गति रुक जाने से उनका देहांत हो गया। पाकिस्तान पर भारत की विजय करने वाले नेताओं में शास्त्री जी को सदैव स्मरण किया जाता रहेगा।